फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिनी कमेलों पर बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में मिले 80 पशुओं के अवशेष, आरोपी फरार

Sun, 02 Jun 2019 08:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मिनी कमेलों पर बागपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत शहर के पुराना कस्बे में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे तीन मिनी कमेले पकड़े। कमेलों से 70-80 के लगभग पशुओं के अवशेष मिले। पुलिस की छापामारी से पशु कटान करने वालों में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी कमेलों पर ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों मिनी कमेलों को सील कर दिया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

विज्ञापन


सीओ सिटी ओमपाल सिंह को सूचना मिली की कि पुराने कस्बे में अवैध रूप से पशुओं का कटान किया जा रहा है। सीओ ने फोर्स के साथ छापेमारी की। कस्बे में तीन मिनी कमेले चलते मिले। पुलिस की छापामारी से पशु कटान करने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी कमेलों पर ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस को 70-80 पशुओं के अवशेष मिले। पशुधन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर अवशेषों की जांच की। जांच में अवशेष 20 से 25 दिन पुराने बताए गए। इसके अलावा कुछ अवशेष ताजा भी पड़े मिले। अवशेषों का ढेर देखकर हिंदू संगठन के लोगों ने पुराना कस्बा पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। 

पुलिस ने तीनों मिनी कमेलों पर अपने ताले लगाकर सील कर दिया। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मिनी कमेले चलाने वाले तीन लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस कमेला संचालकों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया। सीओ ओमपाल ने बताया कि पुराने कस्बे में अवैध पशु कटान की सूचना मिली थी। छापेमारी की गई तो तीन जगह मिनी कमेले पकड़े गए। कमेलों से पशुओं के अवशेष मिले हैं, जो कई दिन पुराने लग रहे थे। मिनी कमेले कौन चला रहा था, पुलिस उनका पता लगाने में जुटी हुई है। तीनों मिनी कमेलों को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी से पांच सौ मीटर दूर चलते मिले कमेले
पुराना कस्बा चौकी से 500 मीटर की दूर पर मिनी कमेले चलते मिले। हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।

कमेले में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले
पुराने कस्बे में पकड़े गए मिनी कमेले पर एक गोवंशीय पशु के भी अवशेष मिले हैं। इससे साफ है कि मिनी कमेलों में गोवंशीय पशुओं का भी कटान किया जा रहा है। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान, अमित चौहान, विहिप के विक्की चौहान, बजरंग दल के सुनील मुखिया, मनोज, आकाश आदि ने पुराना कस्बे में चल रहे मिनी कमेले के विरोध में हंगामा किया। उनका कहना था कि शहर में कई स्थानों पर अवैध रूप से मिनी कमेले चल रहे हैं। इसमें गोवंश से लेकर ऊंट, भैंस, कटरों का कटान किया जाता है। मीट की दुकानों को बंद कराया जाए। 

गोकशी व अवैध पशु कटान की लखनऊ तक गूंज
जिले में गोकशी एवं अवैध पशु कटान का मामला लखनऊ तक गूंज रहा है। भाजपा कार्यकर्ता एवं हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फैक्स भेजकर शिकायत की है। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान ने बताया कि पुलिस की अनदेखी के कारण अवैध पशु कटान चल रहा था। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही थी।

अवैध पशु कटान करने वालों पर होगी कार्रवाई 
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अवैध रूप से पशु कटान करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद में किसी भी हालत में अवैध कटान नहीं होने दिया जाएगा। सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि उनके क्षेत्र में अवैध कटान मिलता है तो कार्रवाई की जाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें