संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस ने सोमवार को डिग्गी तिराहे के पास से चोरी के मोबाइल के साथ दो चोर गढ़ रोड स्थित झुग्गी निवासी निखिल व उदयवीर को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपने पड़ोसी उमेश का रविवार को मोबाइल चोरी कर लिया था। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी को मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
बहराइच के पखारपुर निवासी उमेश कुमार वर्तमान में गढ़ रोड स्थित झुग्गी में रह रहे हैं। वह मेरठ में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि चोर द्वारा उनके कमरे में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू लग गई थी।
सोमवार को पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी निखिल व उदयवीर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। इस पर आरोपी आनाकानी करने लगे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर डिग्गी तिराहे के पास से दोनों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों को लेकर थाने आ गई। तलाशी में उनके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।