फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संशोधित-घर में चोरी करने वाले तीन आरोपी पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने मलियाना निवासी प्रमोद शर्मा के घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मलियाना निवासी उज्जवल ने ही दोस्त डब्बू व हिमांशु के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण व नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन


मलियाना के छोटी मस्जिद वाली गली होली चौक निवासी प्रमोद शर्मा ने 12 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके घर से मंगलसूत्र, तीन लौंग, झुमकी, टीका, टॉप्स, अंगूठी, चांदी की पाजेब और साढ़े 10 हजार रुपये चोरी हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। एक सीसीटीवी में तीन युवक संदिग्ध दिखाई दिए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर तीनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उज्जवल के पास से 2700 रुपये और तीन लौंग, डब्बू के पास से 3500 रुपये और हिमांशु के पास से 3100 रुपये बरामद हुए। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें