फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ पुलिस ने महिला समेत 35 सटोरिये दबोचे, सट्टे की पर्चियां और मोबाइल बरामद, खुलेंगे बड़े राज

Thu, 21 Jul 2022 09:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

पुलिस ने महिला समेत 35 सटोरिये दबोचे हैं। पुलिस ने इनके पास से सट्टे की पर्चियां और 35 मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं इनसे पूछताछ के दौरान कई बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ी गेट के इत्तेफाकनगर से बीती रात में सट्टेबाजी कर रहे 35 सटोरियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। इसी महिला के घर पर्ची पर नंबर लिखकर सट्टा खेला जा रहा था। इनके पास से करीब एक लाख रुपये, सट्टे की पर्चियां और 35 मोबाइल बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को सूचना मिली कि लिसाड़ी गेट के इत्तेफाकनगर में एक महिला के घर सट्टा खेला जा रहा है। उन्होंने अंडर ट्रेनी सीओ अभिषेक पटेल और सीओ सूचिता सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और सटोरियों की धरपकड़ के लिए भेजा। मौके पर 35 लोग मिले, जिन्हें दबोच लिया गया। इनके साथियों की तलाश में पुलिस ने चार टीमें बनाकर कई जगह और दबिश दी है। हालांकि, अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। 

यह भी पढ़ें: UP: भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाले मंत्री का 'लेटर बम' फेल, पलट गया इस्तीफे का फैसला, अब दिया ये बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


लिसाड़ी गेट पुलिस को रखा गया कार्रवाई से दूर
इस कार्रवाई के दौरान लिसाड़ी गेट पुलिस को इससे दूर रखा गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से महिला अपने घर पर सट्टा खिलवा रही थी। लिसाड़ी गेट पुलिस से कई बार शिकायत की गई, लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण पुलिस की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें