फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री के साथ अभद्रता, पुलिस ने थाने ले जाकर की मारपीट, ये है मामला

Wed, 26 Feb 2020 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के बड़ौत थाना क्षेत्र में बावली रोड स्थित अपनी जिम को बंद कर घर जा रहे संचालक एवं हिंदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री वासु तोमर के साथ सादी वर्दी में चार पुलिसकर्मियों ने अभद्रता करने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। इसके बाद पुलिस वालों ने उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, वासु को गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिसकर्मी वासु को कोतवाली लेकर आए और मारपीट की। बाद में पूछताछ कर उसे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


वहीं बुधवार को हिंदू संगठन के लोग व उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और उन्होंने इस घटना को लेकर हंगामा किया। इस दौरान वासु ने चारों आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने हिंयुवा नगर महामंत्री का मेडिकल कराया गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: गोली मारने की धमकी देने वाले एसएसआई को हटाया, भाजपा नेता से मारपीट का है मामला
विज्ञापन


वासु तोमर पुत्र हुसेंद्र सिंह बावली रोड के निवासी हैं और उसी रोड पर वासु फिटनेस जिम का संचालन करते हैं। वह हिंदू युवा वाहिनी के नगर महामंत्री भी है। मंगलवार की रात वासु जिम बंद कर घर लौट रहे थे। तभी कार सवार चार पुलिसकर्मी सिविल वर्दी में उतरें और अभद्रता करते हुए उन्हें रुकने को कहा। सिविल वर्दी में होने के कारण वह पुलिस को बदमाश समझ भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने उस पर ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे कार में बैठा लिया और मारपीट कर कोतवाली लेकर आए। पूछताछ के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे देर रात छोड़ दिया। बुधवार को इस घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोग नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा व वासु की पत्नी नीशू व परिवार की अन्य महिलाएं कोतवाली पहुंची और हंगामा किया। उनका कहना था कि बिना वजह पुलिस ने वासु पर गोली चलाई है। थाना प्रभारी अजय शर्मा ने काफी समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। वासु तोमर ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने वासु का सीएचसी पर मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन


लव समझ वासु को दबोचा
थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से वांछित चल रहे लव नामक युवक की सूचना मिली थी कि वह एक शादी में अपने साथियों के साथ झगड़ा कर रहा है तो पुलिस वहां पहुंची थी। पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे लोग भागने लगे थे। उसी दौरान वासु तोमर भी भाग रहा था तो पुलिस ने उसे ही लव समझ लिया। इसलिए पूछताछ के बाद देर रात उसे छोड़ दिया गया था। लेकिन उसके साथ जो अभद्रता हुई है वह गलत है। इस संबंध में तहरीर मिली है कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें