फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुठभेड़ में दबोचा गया 50 हजार का इनामी बदमाश, पिस्टल समेत लूट का सामान बरामद

Thu, 19 Nov 2020 05:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ सामान और एक पिस्टल, मैगजीन व कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


बता दें कि वांछित अपराधियों को लेकर पुलिस अभियान चला रही है। वहीं मेडिकल थाना पुलिस ने वांछित 50 हजार के इनामी आरोपी कपिल उर्फ सर्रा निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना भावनपुर जनपद मेरठ को बुधवार रात में गिरफ्तार किया। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जागृति विहार में भागमल ज्वैलर्स पर अमन जैन को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक था मंजर: दहल गया था पूरा गांव, एक साथ उठे तीन जनाजे, हर तरफ पसरा मातम, तस्वीरें
विज्ञापन


आरोपी कपिल के खिलाफ कई थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी पूछताछ में और भी खुलासे कर सकता है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें