फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला बड़ा गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला बड़ा गिरोह पकड़ा
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत चुनाव के दौरान वेस्ट यूपी में अवैध हथियारों को सप्लाई करने और खूनखराबे की तैयारी के लिए चार जगहों पर बड़े स्तर पर तमंचे और पिस्टल तैयार किए जा रहे थे। एसटीएफ और पुलिस टीमों की मदद से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला बड़ा गिरोह पकड़ा गया। सरगना सहित गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनसे 171 बने और अधबने तमंचे पिस्टल बरामद किए गए हैं। गिरोह के कुछ सदस्य जेल से छूटने के बाद भी अवैध हथियार बनाते रहे हैं। वहीं, इस खुलासे के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने पुलिस टीम को दो लाख का इनाम देने की घोषणा की है।
एसएसपी अजय साहनी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाद पंचायत चुनाव की तैयारी के साथ ही अवैध हथियारों के बारे में कुछ सूचनाएं मिल रही थीं। इसके आधार पर टीपी नगर, किठौर, ब्रह्मपुरी और लिसाड़ी गेट में छापा मारा गया। मलियाना और शाप्रिक्स मॉल के पास फैक्ट्रियां पकड़ी गई जबकि दो जगहों पर अवैध हथियार सप्लाई करने वाले पकड़े गए। अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हुए। सरगना किठौर के राधना गांव निवासी इसरार को बताया गया है।
विज्ञापन

------
कौन आरोपी, कहां से पकड़ा और क्या मिला
टीपीनगर: एसटीएफ के साथ टीपी नगर पुलिस ने शुक्रवार की रात मलियाना में छापा मारा है। जहां से दो आरोपी तरबेज और तब्बू और शफीक उर्फ शफीकुदीन को गिरफ्तार किया। उनसे चार पिस्टल, 32 तमंचे, 10 अधबने तमंचे और खराद की मशीनें बरामद हुई है। यहां तमंचे और पिस्टल बनाने की फैक्टरी पकड़ी है।
--
ब्रह्मपुरी: एसटीएफ और ब्रह्मपुरी पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पीछे एक मकान में छापा मारा है। यहां से भवेंद्र उर्फ गुल्लू निवासी फतेहउल्लापुर व फारूख निवासी शालीमार गार्डन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 22 तमंचे, दो पिस्टल बरामद की है। यहां पर भी तमंचे पिस्टल बनाने की फैक्टरी चल रही थी।
--
किठौर: एसटीएफ और पुलिस ने किठौर के राधना गांव में छापा मारा। पुलिस ने यहां से इसरार पुत्र इंसाफ अली को गिरफ्तार किया है। यह पंचायत चुनाव में अवैध हथियार सप्लाई करने का काम कर रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर 34 तमंचे और दो बंदूक बरामद की हैं।
विज्ञापन

--
लिसाड़ी गेट: एसटीएफ और लिसाड़ी गेट पुलिस ने तीन आरोपी अली हसन निवासी हुमायू नगर, आकिल निवासी आशियाना कॉलोनी और अनस उर्फ चुहिया उर्फ दानिश निवासी श्याम नगर लिसाड़ी गेट को पकड़ा है। उनके पास से 28 तमंचे, एक बंदूक और एक पिस्टल बरामद की है। इसके अलावा फरार तीन आरोपियों के घर से लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी से 45 बने और अधबने तमंचे पिस्टल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें