फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात से वीडियो कॉलिंग पर बात करने वाले विवेक की तलाश में पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आजमगढ़ जेल में बंद कुख्यात भूपेंद्र बाफर से बात करने वाले विवेक की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। एसएसपी का कहना कि कुख्यात के मंसूबों के बारे में विवेक से ही जानकारी मिलेगी। जेल में बंद भूपेंद्र बाफर को अपना गुरु मानने वाला विवेक कस्तला अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। जेल से वीडियो कॉलिंग कर बाफर लगातार विवेक से बात कर रहा था। इसका वीडियो वायरल होने पर आजमगढ़ जेल प्रशासन की पोल खुली। डीजी जेल आनंद कुमार ने इस मामले की जांच डीआईजी जेल को सौंपी है। इसकी रिपोर्ट जल्द आने वाली है। मेरठ एसएसपी अजय साहनी ने आरोपी विवेक की तलाश में पुलिस टीम लगाई है। उनका कहना है कि विवेक कस्तला को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। उसकी तलाश जारी है। बाफर के नापाक मंसूबों की जानकारी विवेक से मिल सकती है। विवेक अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें