मेरठ में पिछले कई सप्ताह से बिहार सहित कई राज्यों के लिए बसों और ट्रेनों से श्रमिकों को भेजा जा रहा है। अभी तक बंगाल जाने वाले श्रमिकों के लिए ट्रेन की व्यवस्था नही हो सकी है। हालांकि, इसके लिए सूची तैयार की गई है।
अधिकारियों के अनुसार दो हजार बंगाल के श्रमिक शहर में मौजूद हैं। जिन्हें घर भेजने के लिए रेलवे से ट्रेन की मांग की गई है। एडीएम वित्त सुभाष चंद प्रजापति और एमडीए सचिव प्रवीणा को श्रमिकों को घर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अगले एक-दो दिन में बंगाल के आसानोल के लिए ट्रेन मिलने की संभावना है। हालांकि, पिछले एक सप्ताह से बंगाल के लिए कुछ बसें भी जा चुकी हैं।