फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन घंटे में लापता मासूम तलाश किया

विज्ञापन
जानीखुर्द। पुलिस बरामद की गई बच्ची को परिजनों को सोंपते हुए फोटो पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। सुभारती कॉलोनी से लापता हुए चार वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कासमपुर, कंकरखेड़ा निवासी करिश्मा पत्नी देवाशीष ने थाना जानी पुलिस को सूचना दी कि उनका चार वर्षीय बेटा अपनी नानी के घर कबीरदास सुभारती कॉलोनी से कहीं चला गया है। काफी तलाश करने के बाद भी बच्चा नहीं मिला है। बदहवास परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम गठित की। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए कॉलोनी और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए।
विज्ञापन


फुटेज की मदद से पुलिस ने बच्चे की लोकेशन का पता लगा लिया और सूचना मिलने के मात्र तीन घंटे के भीतर दिल्ली-मेरठ हाईवे पर अकेला रोते हुए मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को उसकी मां और परिजनों के सुपुर्द किया तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिजनों ने जानी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता के कारण ही आज उनका बच्चा उनके पास सुरक्षित लौट पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें