फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में तय हुई प्रेमी युगल की शादी, 15 दिन पहले युवती को लेकर फरार हुआ था युवक

Tue, 25 Jun 2019 08:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी में बागपत जनपद के एक गांव से भागे प्रेमी युगल को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने प्रेमी युगल की शादी कराने के लिए दोनों परिवार के लोगों को थाने बुलाकर बातचीत की। दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। दस दिन बाद प्रेमी युगल की शादी की जाएगी। पुलिस ने युवक व युवती को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन


शामली जनपद के एक गांव निवासी युवक 15 दिन पहले रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को लेकर फरार हो गया था। युवती के परिजनों ने युवक पर बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। 

वहीं मंगलवार को पुलिस ने प्रेमी युगल को सहारनपुर से बरामद कर लिया। दोनों को थाने ले आई। दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने में बुलाकर शादी करने के लिए बातचीत की। दोनों के परिवार वाले शादी करने के लिए राजी हो गए। दस दिन बाद शादी करने का निर्णय लिया। पुलिस ने युवक व युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि दोनों के परिजन उनकी शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। दस दिन बाद शादी की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें