फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिमला हत्याकांड में पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगाकर परिजनों ने मांगा था तीन दिन में खुलासासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। गांव गणेशपुर में मॉर्निंग वॉक पर गई बिमला देवी (65) की हत्या के मामले में तीसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस के हाथ खाली हैं। न तो पुलिस वारदात का खुलासा कर सकी है और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। इससे परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं, वारदात के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीण अकेले जंगल जाने और सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

गणेशपुर निवासी बिमला देवी रविवार सुबह करीब पांच बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसके बाद गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मवाना-बिजनौर मार्ग पर पुरानी दुकानों के पास घास में लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा मिला था। उसके जेवर और कीपैड वाला मोबाइल भी गायब था। परिजनों ने लूट के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


हत्या के विरोध में सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने गणेशपुर गांव में जाम लगाया था। एसडीएम संतोष कुमार और सीओ मवाना पंकज लवानिया ने परिजनों को तीन दिनों में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था।
मंगलवार को हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इससे परिजनों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय घर से निकलने वाली बुजुर्ग महिला की हत्या ने गांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लूट के बाद हत्या की आशंका से लोग अपने खेतों और जंगल की ओर अकेले जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने जल्द वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन


डिजिटल साक्ष्यों से भी सुराग तलाश रही पुलिस
सीओ पंकज लवानिया के अनुसार वारदात के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही हैं। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों की लोकेशन, डीआर और अन्य गतिविधियों की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें