फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुरंग खोदने वाले बदमाशों का पता लगाने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड पर सुरंग खोदकर सराफ की दुकान में घुुसने की कोशिश करने वाले बदमाशों का पुलिस 10 दिन बाद भी पता लगाने में नाकाम है। जबकि एसएसपी ने सर्विलांस व एसओजी सहित चार टीमों को लगाया था। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल चुकी है।
विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र के मयूर विहार कॉलोनी निवासी हेमेंद्र राणा की गांधी आश्रम के पास प्रिया ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनकी दुकान में छह महीने के भीतर बदमाश दो बार सुरंग बनाकर चोरी का प्रयास कर चुके हैं। एक माह पूर्व परतापुर के रिठानी में भी सराफ की दुकान में सुरंग बनाकर चोरी का प्रयास हुआ था। बदमाशों द्वारा सराफ की दुकानों को निशाना बनाए जाने पर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा था।
व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन कर आरोपियों का पकड़ने की मांग की थी। वारदात को 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस सुरंग खोदने वाले बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि पुलिस होली, शब-ए-बरात और वीवीआईपी ड्यूटी में लगी थी। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें