फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हादसा और हत्या में मां-बेटी के मौत की उलझी गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/रोहटा। दो साल की मासूम और महिला की मौत के मामले में पुलिस हादसे और हत्या के बीच में उलझी है। दरअसल पूठखास गंगनहर में डूबी ज्योति का शव हिंडन नदी में मिला है, जबकि गंगनहर का नदी से कोई कनेक्शन नहीं है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या के बाद शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, रोहटा पुलिस के मुताबिक बालैनी में महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भले ही पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, लेकिन ज्योति के पति आशीष ने कुछ और ही कहानी सुनाई। तीन बेटी पैदा होने के बाद बेटे की चाह में आशीष के परिवार का परिवार बिखर गया। आशीष ने बेटे की चाह में मोदीनगर के एक ओझा से संपर्क किया। उसने परिवार को बताया कि बेटा पाने के लिए लगातार पांच रविवार सुबह 4 बजे गंगा स्नान करना होगा। स्नान से पूर्व शनिवार को मायके से मिट्टी लानी होगी।
यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेटा पैदा हो जाएगा। इस अंधविश्वास में आशीष और ज्योति फंस गए। रविवार को पहले स्नान के लिए आशीष अपनी पत्नी और बेटी भव्या के साथ गंगनहर गया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि एसपी देहात को जांच कर सख्त कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें