फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मेरठ पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 50 हजार का इनामी ढेर, सीओ व सिपाही घायल

Sun, 05 May 2019 06:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
1 of 6
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
यूपी के मेरठ में पुलिस ने अपराध की घटना पर तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर बाइक लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके की घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को बाइक समेत घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई जबकि उसका साथी मौका पाकर फरार हो गया। आगे देखें मुठभेड़ की कुछ तस्वीरें: - 

2 of 6
मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक लूटकर भाग रहे एक बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया वहीं उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया। इस मुठभेड़ में सीओ दौराला व एक सिपाही को गोली लगी है। दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

 

3 of 6
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा हाईवे पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक युवक से बाइक छीन ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके में पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया।
 
 

4 of 6
मुठभेड़ में पुलिस अफसर को भी गोली लगी है। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक कंकरखेड़ा हाईवे पर बाइक लूट की सूचना पर सीईओ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने पुलिस को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। मुड़भेड़ में सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ओर सिपाही कुलवंत सिंह को भी गोली लगी है।

5 of 6
पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश व घायल सीओ दौराला जितेंद्र सरगम - फोटो : अमर उजाला
साथ ही दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस को भी सीओ ने इसकी जानकारी दी बदमाश को हाईवे पर ही घेर लिया बदमाश और उसके साथ एक और साथी ने पुलिस पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। 
इसमें एक गोली सीओ और दूसरी गोली सिपाही के हाथ में लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों बदमाशों पर गोलियां चलाई जवाबी गोलीबारी में जुबेर नाम का बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया जबकि दूसरा बदमाश फायरिंग करता हुआ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस से मुठभेड़ की सूचना पर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। कई थानों की पुलिस फोर्स को लेकर एसपी सिटी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने कांबिंग कराई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। गोली लगे बदमाश को पुलिस ने मेडिकल भेजा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर सीईओ और सिपाही को भी पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी मेरठ, नितिन तिवारी के अनुसार बदमाश जुबेर 50,000 का इनामी है। उस पर पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सूरत के व्यापारी के मर्डर में भी उसका नाम शामिल था। वहीं कुछ दिन पहले व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले में वह फरार चल रहा था। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
Next
AU ऐप में पढ़ें