फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: असिस्टेंट प्रोफेसर के फ्लैट चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
-चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर 40 लाख की नगदी व डेढ़ लाख रुपये कर लिए थे चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के कृषि विश्वविद्यालय में दो नवंबर की सुबह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार के बंद फ्लैट से 40 लाख के जेवर और डेढ़ लाख रूपये की चोरी के मामले में पुलिस 15 दिन बाद भी खाली हाथ है।
विज्ञापन

शामली के झिंझाना गांव निवासी डॉ. सुनील कुमार व उनकी पत्नी डॉ. शीतल बांगा कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। विश्वविद्यालय में ही सरकारी फ्लैट में रहते हैं। 1 नवंबर को प्रोफेसर दंपती गांव में शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे। 2 नवंबर की सुबह चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी। घटना को 15 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। चोर पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस चोरों की तलाश में लगी हुई है। मामले को लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से भी मुलाकात की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की पुलिस की तीन टीम चोरों की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें