फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के लूटेरों को नहीं ढूंढ पाई नौचंदी थाने की पुलिस, दहशत में व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी पुलिस शास्त्रीनगर में लूट करने वाले बदमाशों को नहीं ढूंढ पाई है। वह स्थानीय बदमाशों की कुंडली खंगालने में जुटी है। इसके चलते बृहस्पतिवार को तीन संदिग्ध लोगों को पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन

शास्त्री नगर एल ब्लॉक में सर्राफा व्यापारी के घर में डकैती, सेंट्रल मार्केट में महिला बैंक मैनेजर और शिक्षिका समेत कई लूट की घटनाएं अनसुलझी हैं। यहां लगातार वारदातें होने से व्यापारी दहशत में हैं। उन्होंने आज फिर पुलिस अधिकारियों को फोन करके नाराजगी जताई है।
उधर, नौचंदी पुलिस का दावा है कि स्थानीय बदमाशों से पूछताछ जारी है। तीन संदिग्धों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई परंतु अहम सुराग नहीं मिला। जिससे लुटरों के गिरोह का पर्दाफाश हो सके। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि शास्त्री नगर में हुई लूट के मामले में एसओजी लगाई है। बदमाश जल्द गिरफ्तार कर लिये जाएंगे।
विज्ञापन

नहीं बढ़ाई गश्त
शास्त्री नगर में लूट और डकैती की वारदात के बावजूद नौचंदी पुलिस ने सेंट्रल मार्केट व अन्य बाजारों में गश्त नहीं बढ़ाई। फैंटम पर ही पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं। सेंट्रल मार्केट शास्त्री नगर के अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि बाजार में लूट की वारदातों के चलते लोगों में दहशत है। उन्होंने चेताया कि पुलिस जल्द अपराधियों पर शिकंजा कस लें अन्यथा व्यापारियों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें