फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, एसएसपी दफ्तर में ये कौन बोला, 'मैं हनुमान दूत, कोई बोला तो भस्म कर दूंगा'

Tue, 21 Feb 2017 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही आदेश कुमार ने सोमवार को पहले एसएसपी ऑफिस और फिर सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा काटा। चेहरे पर भभूत मलकर पहुंचा सिपाही बोला कि मैं हनुमान का दूत बनकर आया हूं, कोई बोला तो भस्म कर दूंगा। सिपाही ने पुलिस विभाग में पैसे लेकर ट्रांसफर करने का आरोप भी लगाया। देर रात तक सिपाही पुलिस हिरासत में रहा।
विज्ञापन


मथुरा निवासी सिपाही आदेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। चेहरे पर राख लगाकर सिपाही सोमवार सुबह एसएसपी ऑफिस पहुंच गया। सिपाही ने खुद को हनुमान का दूत बताकर हंगामा किया तो कुछ पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। पुलिसकर्मियों ने सिपाही को पकड़ने का प्रयास किया तो वह शोर मचाने लगा। सिपाही एसएसपी के पास पहुंच गया। एसएसपी ने सिविल लाइन पुलिस बुलाकर सिपाही को थाने भिजवाया।

सिपाही ने सिविल लाइन थाने में भी जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मी उसको समझाते रहे। लेकिन उसने एक नहीं सुनी। पुलिस ने सिपाही के परिजनों को फोन किया। देर रात तक पुलिस सिपाही को संभालने में लगे रहे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन विजय कुमार ने बताया कि सिपाही की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। परिजनों को बुलाकर सिपाही को सुपुर्दगी में दिया जाएगा। परिजनों ने सिपाही का पहले से इलाज चलना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें