फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के सामने तड़पते रहे छात्र, एक की मौके पर मौत

Fri, 13 Jan 2017 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने तड़पते रहे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतापुर तिराहा पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार रात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार बीडीएस के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों छात्र चौकी के सामने ही काफी देर तक पड़े तड़पते रहे। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को पुलिस ने सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात सूचना पर पहुंचे मोदीनगर डेंटल कॉलेज के साथी छात्रों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे की है। दिल्ली की ओर से बाइक पर दो युवक मेरठ की ओर आ रहे थे। परतापुर तिराहे पर पुलिस चौकी के सामने पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उस वक्त पुलिस चौकी खाली थी। दोनों छात्र काफी देर तक तड़पते रहे। जिनमें से एक छात्र ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। बाद में मौके पर पहुंची गश्ती पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। घायल भी अपना नाम पता बता पाने की हालत में नहीं था।

पुलिस ने उनकी जेब से मिले मोबाइल फोन में दर्ज नंबरों पर कॉल की। इसमें पापा नाम से फीड एक नंबर पर कॉल की गई। रिसीव करने वाले ने अपना नाम लल्लन सिंह निवासी बिलासपुर (छत्तीसगढ़) बताया। लल्लन के अनुसार उनका बेटा आशीष गिरी मोदीनगर के आईडीएसटी डेंटल कालेज से बीडीएस कर रहा है। इसके अलावा मोबाइल में दर्ज उसके कालेज के कुछ छात्रों के मोबाइल नंबरों पर भी फोन किया गया। जिसके बाद देर रात पहुंचे साथी छात्रों ने शव की शिनाख्त आशीष के रूप में की। जबकि घायल युवक पंकज खौलिया निवासी पिथौरागढ़ (उत्तरांचल) बताया। दोनों छात्र उनके कालेज में बीडीएस के स्टूडेंट्स थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट से भी नहीं बची जान
पुलिस के अनुसार बाइक आशीष चला रहा था। उसने हेलमेट भी लगाया हुआ था। लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट सिर से छिटककर गिर गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें