जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने शनिवार की रात गांव धौलडी के जंगल से दो आरोपियों को गोकशी के सामान और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक खेतों में घूमने वाले आवारा गोवंश का कटान कर मेरठ में मांस बेचते थे। मौके से एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के अनुसार, पुलिस ने शनिवार रात एक सूचना पर गांव धौलडी के जंगल में दबिश दी। वहां पुलिस को तीन युवक दिखाई दिए। तीनों आरोपी पुलिस को भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपी पकड़ लिए, जबकि एक भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से एक कार, गोकशी के औजार, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। दोनों पकड़े गए आरोपी वसीम पुत्र शाहिद और इमरान पुत्र महमूद निवासी गांव धौलडी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह जंगल में घूमने वाले आवारा गोवंश को काटकर उनका मांस मेरठ में फुटकर में बेच देते थे। मौके से भागे आरोपी का नाम शोएब पुत्र अयूब निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ है। गिरफ्तार किए गए वसीम और इमरान पर मुकदमा दर्ज करते हुए चालान कर दिया।