फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चेक बाउंस के मामले में पुलिस ने स्कूल संचालक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। चेक बाउंस के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक स्कूल संचालक आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक देर शाम कोर्ट से उनकी जमानत हो गई। पल्लवपुरम फेज दो निवासी अनिला चौधरी के मुताबिक अंसल टाउन निवासी आकाश ने उसे 15 लाख रुपये के चेक दिए थे, लेकिन चेक बाउंस हो गए। बार-बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं दिए गए। इस पर महिला ने कोर्ट में आकाश के खिलाफ वाद दर्ज कराया। कोर्ट ने दो बार गैरजमानती वारंट जारी किए। लेकिन, आकाश पुलिस को हर बार गुमराह करके बचता रहा। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आकाश को पकड़ लिया। आकाश शिवनगर मोदीपुरम में सक्सेस इंटरनेशनल स्कूल का निदेशक है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें