फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मार्कशीट में उम्र कम दर्शाकर होमगार्ड की नौकरी करने वाले युवक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हाईस्कूल की मार्कशीट में कम उम्र दर्शाकर होमगार्ड की नौकरी करने वाले वसीम अहमद निवासी घोसी मोहल्ला लालकुर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वसीम अहमद 2007 से होमगार्ड में नौकरी कर रहा था। करीब छह महीने पहले होमगार्ड कमांडेंट से वसीम अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने मार्कशीट में छेड़खानी कर उम्र कम दिखाई है। शिकायत के बाद कमांडेंट ने उसके कागजों की जांच कराई तो शिकायत सही मिली। वसीम ने कागजों में छेड़खानी कर अपनी उम्र 11 महीने कम की है। विभागीय जांच में पुष्टि होने पर कमांडेंट की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया का कहना है कि वसीम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें