फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों कीमत का चावल से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की कीमत का चावल से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

मोदीपुरम। कंकरखेड़ा पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान चावलों से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। ट्रक में लगभग 1900 क्विंटल चावल था। ट्रक चालक के पास कोई कागज नहीं थे। जांच करने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने बुधवार को शाम ट्रक छोड़ दिया।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी बिजेंद्र पाल सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने एक ट्रक रोका। मांगने पर चालक कागज नहीं दिखा सका। ट्रक में 1900 क्विंटल चावल लदा था। पुलिस ने सरकारी चावल की कालाबाजारी करने के शक में चालक को हवालात में डाल दिया और मामले की जानकारी आपूर्ति निरीक्षक को दी। बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। उन्होंने चावल की जांच की और चावल सरकारी ना होने की बात कहते हुए ट्रक छोड़ दिया। बताया गया कि चालक चावल लेकर हापुड़ से हरियाणा जा रहा था। आपूर्ति निरीक्षक संतोश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा चावलों से भरा ट्रक पकड़ा था। चावल का सैंपल लेकर हापुड़ मंडी पहुंचे, जहां पर उसके बिल सही मिले। उन्होंने कंकरखेड़ा थाना पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दी। जिसके बाद ट्रक छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया से बचते नजर आए आपूर्ति निरीक्षक
बुधवार को थाने पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक ने ट्रक में लदे चावल की जांच की। परंतु वह मीडिया से बचते नजर आए। शाम के समय ट्रक छोड़ देने के बाद उन्होंने चावल हापुड़ मंडी से आने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें