संपत्ति विवाद को लेकर तीन भाईयों द्वारा बहन कविता की हत्या का मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। जहां पुलिस अभी तक आरोपी तीनों भाइयों में से किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, वहीं मृतका की बहनें और आरोपी पक्ष के लोग इस मामले को लेकर आमने-सामने खड़े हैं।
बागपत में सोमवार को बड़ौली रोड गली नंबर एक में कविता की हत्या कर दी गई थी। बहनों ने श्मशान घाट पहुंच कर जलती चिता से उसका शव निकाला और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा दिया था। लेकिन पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस की सिर दर्दी बढ़ गई है। जहां मृतका की तीन बहनें अपने भाइयों पर संपत्ति के लिए कविता की हत्या करने का आरोप लगा रही है।
पढ़ें : भतीजे को बुआ से हुआ Love, प्रेग्नेंट हुई तो ज़हर देकर मार डाला
वहीं आरोपी भाइयों के पक्ष में भी मोहल्ले के लोग उतर गए और वे उन्हें निर्दोष बता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 में मामला दर्ज किया है और वह आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे फरार है। दोनों ही पक्ष अधिकारियों के यहां अपना-अपना पक्ष रखकर मामले की सही जांच की मांग कर रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/