सर्विलांस इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ लगातार जांच की और गांव खानपुर बांगर के जंगल छापा मारते हुए गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी यासीन उर्फ भूरा निवासी खानपुर बांगर, अरविंद उर्फ शक्ति इकवारा, सुशील पुत्र निर्मल सिंह निवासी इकवारा, जग्गू निवासी माखनपुर, भारतभूषण निवासी अझौता रवि उर्फ रविंद्र निवासी तबियतपुर को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019: बढ़-चढ़कर परीक्षा में शामिल होने पहुंचे छात्र-छात्राएं
पुलिस का कहना है कि यह गिरोह मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और वेस्ट यूपी के अलावा दूसरे राज्यों भी अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। यह गिरोह केमिकल में अल्कोहल मिलाकर शराब बनाते थे।
गिरोह के सदस्य मिलावटी शराब को ब्रांड के नाम पर बेचते थे। आरोपियों के पास से भारी संख्या में पुलिस ने बोतल, शीशी और रैपर बरामद किए हैं।
एसएसपी ने बताया कि बरामद रेक्टीफाइड 96 से 99 प्रतिशत अल्कोहल की मात्रा है, जबकि शराब में 32 से 36 प्रतिशत ही अल्कोहल की मात्रा होती है। शराब में होने वाला यह शुद्ध केमिकल है। जिसकी मार्केट में कीमत 20 लाख से अधिक बताई गई है।