फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक से मांगी एटीएम की सीसीटीवी फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एटीएम उखाड़ने के मामले में पुलिस ने केनरा बैंक के अधिकारियों से एटीएम की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे पुलिस ने चेक किए, जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

शास्त्री नगर स्थित आरटीओ रोड पर केनरा बैंक के एटीएम को सोमवार रात बदमाशों ने उखाड़ने का प्रयास किया था। वारदात के दौरान बदमाश एटीएम मशीन को तोड़ने में कामयाब नहीं हुए। पुलिस का कहना कि बैंक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी गई थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली।
हालांकि, पुलिस ने एटीएम के आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। पुलिस का कहना है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाशों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन

देर रात आठ लोगों को पुलिस ने उठाया
पुलिस ने बताया है कि एटीएम मशीन को तोड़ने के मामले में आठ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना कि पुलिस इस मामले का जल्द खुलासा करेगी। एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें