फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई में लड़की वालों से पहले पहुंची पुलिस, दूल्हे को उठाया, थाने में जमकर हंगामा

Tue, 20 Feb 2018 02:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अन्य पुलिस अफसरों के साथ एसपी सिटी मानसिंह चौहान
विज्ञापन

मेरठ में एक युवती द्वारा एसपी सिटी से की गई शिकायत पर पुलिस एक दूल्हे को सगाई से पहले थाने उठा लाई। जिसपर खूब हंगामा हुआ। एसओ टीपी नगर के अनुसार सोमवार दोपहर को एक युवती ने एसपी सिटी से शिकायत करते हुए बताया कि टीपी नगर क्षेत्र के एक युवक ने मंदिर में उससे शादी की थी, लेकिन अब वह उसे छोड़कर किसी अन्य युवती से शादी करने जा रहा है। आज उसकी सगाई है। एसपी सिटी ने महिला को टीपीनगर थाने भेज दिया और एसओ को जांच के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


टीपीनगर पुलिस महिला के बताए पते पर पहुंची। वहां युवक की सगाई की तैयारी चल रही थी। कुछ ही देर में लड़की वाले सगाई लेकर आने वाले थे। पुलिस सजे धजे दूल्हे को थाने ले जाने लगी तो हंगामा हो गया। परिजन और रिश्तेदार युवती के आरोपों को झूठा बताने लगे, लेकिन पुलिस दूल्हे को थाने ले गई। परिजन और रिश्तेदार भी पीछे पीछे थाने पहुंच गए। परिवार की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। थाने में ही कुछ लोगों की शिकायतकर्ता युवती से बहस हुई, जिससे माहौल गर्माया। पुलिस ने शांत किया।

बिफरी महिलाएं, ये कौन सा तरीका है
थाने में दूल्हे के परिवार और रिश्तेदार महिलाएं बिफर गई। बोली कुछ देर में लड़की वाले आ रहे हैं। सगाई की तैयारी है। इस तरह एक महिला के कहने पर उठाकर लाना गलत है। पुलिस को पहले सही बात का पता कर लेना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें : युवती का थाने में हंगामा, बोली- मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी

विज्ञापन

पहले भी कर चुकी है शिकायत : युवक

फाइल फोटो
दूल्हे का कहना था कि ये युवती पहले से ही बाल शादीशुदा है। पहले भी उस पर झूठे आरोप लगा चुकी है। उसने पहले भी पुलिस और एक सामाजिक संस्था में शिकायत की थी। दोनों ही जगह वो गलत मिली थी। बेवजह उस पर दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा है। 

मंदिर में शादी की थी : युवती
शिकायतकर्ता महिला का कहना था कि युवक से एक फैक्ट्री में उसका परिचय हुआ था। वो शादी का झांसा देकर उसके साथ रहा। उसने पुलिस से शिकायत की तो उसके साथ मंदिर में शादी कर ली और पुलिस से बचन को उससे समझौता करा लिया और अब उसे छोड़कर दूसरी शादी करने का प्रयास कर रहा है। एसओ टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार युवती शादी का दावा कर रही है जबकि युवक मना कर रहा है। देर रात तक दोनों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। पुलिस के अनुसार इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सगाई करने आने वाले लड़की पक्ष ने भी युवक से रिश्ता तोड़ दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें