फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग के मुखिया समेत दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंग बुजुर्गों को बनाता था निशाना, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
विज्ञापन

- देहली गेट क्षेत्र में बुजुर्ग से चोरी किए गए जेवर बरामद
फोटो


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। थाना देहली गेट पुलिस ने जेब काटकर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय जेबकतरा गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को यक्ष ऐप व सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गैंग के मुखिया जनपद फतेहगढ़ के थाना कमालगंज के गांव मेहरूपुर निवासी कुलदीप उर्फ भोला व साजन उर्फ फौजी के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी आकाश उर्फ मनी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों कुलदीप और साजन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी। बताया कि 18 अप्रैल को रोहटा रोड की नारायण कॉलोनी निवासी मंगलसेन वर्मा किसी काम से देहली गेट आए थे। इस दौरान उनकी जेब में सोने के आभूषण थे। बुढ़ाना गेट चौकी के पास आरोपियों ने उनकी जेब काटकर सोने के जेवर चोरी कर लिए थे। पीड़ित ने देहली थाने पर तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गई थी। सीसीटीवी कैमरे में दोनों आरोपी कैद हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने यक्ष ऐप की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी कुलदीप व साजन को रेलवे रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से एक पीली धातु का हार, चार अंगूठी, व छह जोड़ी कानों की बाली बरामद हुई। एसपी सिटी का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ऐसे करते थे वारदात

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देते थे। गैंग का एक सदस्य भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पहले रेकी करता था और बुजुर्ग व संपन्न दिखने वाले लोगों को निशाना बनाता था। एक साथी ऑटो या ई-रिक्शा में बैठकर शिकार के पास पहुंचता, जबकि दूसरा बाइक से पीछे चलता रहता। मौका मिलते ही जेब काटकर जेवर पार कर देते और बाइक से फरार हो जाते थे। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वे जेवर को गांव के सुनार के पास बेच देते थे। आरोपियों पर मेरठ समेत लखनऊ, आगरा, कन्नौज और शाहजहांपुर आदि में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें