फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर जिला प्रभारी मंत्री के खिलाफ ट्वीट करना ग्राम प्रधान को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 12 Apr 2025 11:03 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, नजीबाबाद/बिजनौर

सार

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है बताया कि हिमांशु राजपूत ने जिले के प्रभारी मंत्री के खिलाफ कोई ट्वीट किया था इसके अलावा कोई अवैध टिप्पणी भी की थी। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के प्रभारी मंत्री को लेकर टिप्पणी करने के मामले में ग्राम प्रधान पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग की धाराओं में चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर गिरफ्तारी के विरोध में ग्राम प्रधानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को नाटक के घटनाक्रम के बीच नजीबाबाद तहसील प्रशासन और पुलिस ने जलपुर गुदर के ग्राम प्रधान पति हिमांशु राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है बताया कि हिमांशु राजपूत ने जिले के प्रभारी मंत्री के खिलाफ कोई ट्वीट किया था इसके अलावा कोई अवैध टिप्पणी भी की थी। 

बता दें कि पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन की युवा बैंक के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकलने के लिए अभियान छोड़ा था जिसमें हिमांशु राजपूत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी हिमांशु राजपूत सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए और प्रभारी मंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम टिप्पणी की गई। 
विज्ञापन


हालांकि मामले में दिगंबर सिंह के खिलाफ तो कोई कार्रवाई करने की प्रशासन की हिम्मत नहीं हुई लेकिन प्रधान पति हिमांशु राजपूत को गिरफ्तार करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत देने के बजाय जेल भेज दिया गया उधर ग्राम प्रधानों को जब इसका पता लगा तो वह देखत रहो करना यह बात तहसील पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें