फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्रा से गुंडागर्दी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को किया गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2019 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
वायरल वीडियो में दिखे तीन आरोपियों के चेहरे
यूपी के मेरठ में स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।  

गौरतलब है कि एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। किठौर थानाक्षेत्र में कन्या पाठशाला में कुछ युवकों ने एक छात्रा के साथ खुलेआम बदसलूकी और गुंडागर्दी की। इस मामले में छात्रा से सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन

2 of 7
हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों की जानकारी देते एसएसपी नितिन तिवारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के निर्देश पर किठौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया। छात्रा के बयान कोर्ट में दर्ज कराने की बात कही है। पीड़ित छात्रा को अनुसूचित जाति का बताया जा रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि इन दरिंदों से घिरी यह बालिका उनसे छोड़ देने की गुहार लगाती है। मदद के लिए चीखती है, लेकिन स्कूल ड्रेस पहने बेहद मासूम सी दिख रही इस बच्ची का इन वहशी युवकों पर कोई असर नहीं होता है। छात्रा भाग न जाए, इसलिये दो-दो वहशी युवक उसका एक हाथ पकड़ कर मरोड़ते हैं और एक बदमाश उसके पैर के पंजे को बेदर्दी से अपने एक पैर से दबा कर रखता है।
विज्ञापन

3 of 7
एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी
मुख्य आरोपी की समेत दो गिरफ्तार 
सीओ किठौर आलोक सिंह के अनुसार छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी की पहचान गोल्डी पुत्र यशपाल निवासी किठौर के रूप में हुई। आरोपी गोल्डी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। शनिवार सुबह पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। 

4 of 7
छात्रा से बदसलूकी करते मनचले - फोटो : अमर उजाला
यहां बड़ा सवाल यह है कि ये मामला स्कूल का है और बड़ा सवाल यह है कि यदि स्कूल परिसर में मनचले इस कदर बेखौफ हैं तो फिर बाकी जगहों का हाल क्या होगा। आखिर कैसे बेटियों स्कूल में पढ़ने जाएंगी। एंटी रोमियो स्क्वायड मनचलों पर शिकंजा कसने की तमाम दावे करे लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है। हाल ही में सरधना क्षेत्र में भी मनचलों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जला दिया था। 

 
विज्ञापन

5 of 7
छात्रा ने मुश्किल से शोहदों से अपनी जान बचाई
शुक्रवार को वायरल हुई वीडियो में मनचलों द्वारा की गई दुस्साहसिक वारदात ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। इस वीडियो में आरोपी तीन युवक छात्रा से बदसलूकी खींचातानी और जबरदस्ती कर रहे हैं। वहीं एक युवक इस पूरे प्रकरण की वीडियो बनाता रहा। छात्रा आरोपियों के चंगुल से निकलने के लिए छटपटाती रही लेकिन दरिंदों ने उसके जहां हाथ बुरी तरह पकड़े रखे। वहीं दूसरा आरोपी  उसके साथ गलत व्यवहार करते रहा। 
विज्ञापन

6 of 7
छात्रा के पीछे भागता युवक - फोटो : अमर उजाला
छात्रा दरिंदों के चंगुल से निकलने के लिए पूरी जान लगाती है। चीखती और चिल्लाती है लेकिन वहशी दरिंदों पर उसका कोई असर नही होता। छात्रा को काबू करने के लिए एक बदमाश ने उसके पंजे पर अपना जूता तक रख दिया और उसे कमर से पकड़कर अपनी ओर खींचता रहा। जी हां, यह सब हो रहा था स्कूल परिसर के भीतर। हालांकि छात्रा मनचलों के चंगुल से किसी तरह बच निकलती है लेकिन जिस तरह ये बदमाश वीडियो में बात कर रहे हैं उससे इनके खतरनाक इरादों का पता चलता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छात्रा से जबरदस्ती करता आरोपी
जी हां एक मासूम बिटिया के साथ कॉलेज परिसर के भीतर की गई ऐसी हरकर यह बताने के लिए काफी है कि मनचलों में खाकी का खौफ बिल्कुल नहीं रहा है। बेटियों की सुरक्षा के लिए खास तौर पर एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया लेकिन यह केवल नाम के लिए ही सक्रिय रहती है। जाहिर है इस तरह की वारदातों में शोहदों पर जब तक कानून का फंदा नहीं कसा जाएगा तब तक ऐसी वारदातों को रोकना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें