नोट- गाजियाबाद के ध्यानार्थ
-
संरक्षित पशु के वध की घटनाओं में चल रहा था वांछित
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द(मेरठ )। थाना जानी पुलिस ने संरक्षित पशु के वध के मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी दिलशाद को बुधवार को टिमकिया कोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह लोनी, गाजियाबाद का निवासी है।
सीओ आशुतोष कुमार के अनुसार, 23 मई की रात को थाना जानी क्षेत्र अंतर्गत टिमकिया कोठी स्थित खंडहर में संरक्षित पशु के वध की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। पुलिस से घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई के बाद चार आरोपियों नौशाद, शहबाज, इकरार और रहान को मौके से गिरफ्तार किया था। पकड़े गए अभियुक्तों ने 4 मई 2026 को नंदपुरा के जंगलों में हुई संरक्षित पशुओं के वध की घटना को भी स्वीकार किया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया था कि वे मांस को दिलशाद को बेचते थे।
इन दोनों मामलों में वांछित आरोपी दिलशाद निवासी लोनी बॉर्डर, जनपद गाजियाबाद घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी अविनाश पांडेय की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को जानी क्षेत्र के टिमकिया कोठी के पास से दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।