उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला को अपनी 12 वर्षीय बहन की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बहन को उसके (आरोपी महिला) दो पुरुषों के साथ अवैध संबंध होने की बात पता चलने के बाद महिला ने यह कदम उठाया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिमांशी का शव कपूर घर गांव स्थित उसके घर के पास से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि काजल ने अपने दो प्रेमियों मोहित और भरत वीर की मदद से हिमांशी की हत्या की है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने काजल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके दो प्रेमियों की तलाश जारी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/