फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुंडाली में पुलिस व पीएसी की गश्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। गांव मुंडाली में बुधवार को शांति बनी रही। पुलिस की सख्त कार्रवाई को देखते हुए कुछ लोग गांव से बाहर हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई कर रही है। गांव में पीएसी एवं स्थानीय पुलिस गश्त कर रही है।
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दो दिन पूर्व एक समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला था, जिसकी प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। जुलूस में आपत्तिजनक नारेबाजी की गई थी। पुलिस पर पथराव भी किया गया था, जिसमें 30 नामजद व 150 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में 15 नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के डर से काफी संख्या में लोग गांव से गायब हो गए हैं। एसओ मुंडाली प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि नामजद व संदिग्धों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। गांव में थाना पुलिस व पीएसी गश्त कर रही है। गांव में शांति बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें