माहौल खराब करने की किसी को नहीं छूट : डीएम
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि जिले में धारा 144 लागू है। किसी को भी माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी।
दिल्ली यात्रा पर जाना किया कैंसिल
जिले के कई हजार लोग रोजाना दिल्ली अप डाउन करते हैं। ज्यादातर लोग दिल्ली नहीं गए और माहौल पर नजर बनाए रखी। इसके अलावा लोगों ने दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से भी बात कर उनका हाल-चाल जाना।
शादियों में दिल्ली से आवागमन बाधित
मंगलवार को शादियों का शुभ मुहूर्त रहा। दिल्ली हिंसा का असर यह हुआ कि दिल्ली से आने वाले मेहमानों की संख्या कम हो गई।
स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित होने की आशंका
खेकड़ा और पिलाना क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों में अधिकतर शिक्षक-शिक्षिका दिल्ली से आते हैं। दिल्ली में हिंसा के बाद लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं। ऐसे में अगर शिक्षक बुधवार को स्कूल नहीं पहुंचे तो शिक्षण कार्य प्रभावित हो सकता है।
यूपी बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से गैरहाजिर
दिल्ली से जिले में पहुंचकर बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी दे रहीं दो शिक्षिकाएं मंगलवार को नहीं पहुंचीं। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ड्यूटी देने पहुंची शिक्षिका नम्रता ने वापस दिल्ली जाना कैंसिल कर दिया और अपने किसी परिचित के यहां ठहर गईं।
आमजन के लिए रालोद ने मांगी सुरक्षा
सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय पर मंगलवार को रालोद की बैठक हुई। मंडल महासचिव ओमवीर ढाका ने कहा कि अगर देश में आम जनता ही सुरक्षित नहीं है, तो देश कैसे चलेगा। दिल्ली में हिंसा के बाद देश में भय का माहौल बन गया है। बैठक में विक्रम पांचाल, कंवरपाल, इरफान, अमित कुमार, योगेंद्र कुमार, राजपाल, राकेश, जितेंद्र, कृपाल, राजवीर आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/