फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव से हॉट स्पॉट इलाके का बढाया जाता रोजाना दायरा, 1.20 लाख जिंदगी खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले में कोरोना पॉजिटिव के साथ अब हॉट स्पॉट की संख्या के बजाय पुलिस-प्रशासन अब इस इलाके का दायरा बढ़ा रहा है। ऐसा न्यू इस्लाम नगर और जाकिर कॉलोनी में बुधवार को चार पॉजिटिव मिलने के बाद देखा गया। ऐसे में जिले में अभी तक घोषित 19 हॉट स्पॉट इलाकों के करीब 1.20 लाख लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन दिन-रात जुटा है।
विज्ञापन

इक्का दुक्का केस छोड़ दें तो कोरोना पॉजिटिव उन्हीं इलाकों से निकल रहे हैं, जो पहले से घोषित हॉट स्पॉट से जुड़े हैं। जबकि पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पहले से इन सभी हॉट स्पॉट इलाकों में सभी इंतजाम कर रहा है। दरअसल नया हॉट स्पॉट घोषित करने पर कई व्यवस्थाएं अलग से करनी पड़ती हैं। ऐसे में जब एक ही इलाका है तो हॉट स्पॉट का दायरा एक किमी से बढ़ाकर तीन किमी किया जा रहा है। जबकि व्यवस्थाओं पर पहले से और गंभीरता से नजर रखी जा रही है। पूर्व में घोषित 19 हॉट स्पॉट के इलाकों में करीब 1.20 लाख लोगों के लिए दैनिक प्रयोग की वस्तुओं की आपूर्ति से लेकर उनकी हर परेशानी का निस्तारण किया जा रहा है। हालांकि जहां पर कोई नया केस हॉट स्पॉट से ज्यादा दूरी पर होगा तो वहां नया हॉट स्पॉट तो बनाना ही होगा।
बरतें दूरी, न बनें भीड़ का हिस्सा
इन हॉट स्पॉट इलाकों के लोगों से अपील की जा रही है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें। भीड़ का हिस्सा न बनें। किसी भी तरह की परेशानी हो तो पुलिस-प्रशासन या कंट्रोल रूम से संपर्क करें। उनकी समस्या का निस्तारण होगा।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट लोगों की संख्या
शास्त्री नगर 2160
सूर्य नगर 1530
हरनाम दास रोड 180
हुमायूं नगर 13500
सराय बहलीम 4500
जली कोठी 13000
खैरनगर 5500
जाकिर कॉलोनी 8000
मुन्ना लाल मवाना 9500
कल्याण सिंह मवाना 6300
शिव मंदिर के पास मवाना 5200
महलका फलावदा 5400
आजाद नगर सरधना 20000
खिवई सरूरपुर 6500
सलाहपुर रोहटा 4500
पचपेड़ा भावनपुर 4000
आड गांव मुंडाली 3200
खानपुर बागर परीक्षितगढ़ 4200
झब्बापुर परीक्षितगढ़ 3400
हॉट स्पॉट पर भारी पड़ रही 12-12 घंटे की ड्यूटी
बीमारी बताने पर पुलिसकर्मियों को सस्पेंड होने का भी खतरा
मेरठ। हॉट स्पॉट पर 12-12 घंटे की ड्यूटी पुलिसकर्मियों के लिए भारी पड़ रही है। गर्मी के साथ-साथ इन पुलिसकर्मियों के सामने समस्याएं बढ़ रही हैं। लेकिन कार्रवाई के डर से कोई सामने न आकर अपना फर्ज पूरी तरह निभा रहा है।
जिले में सभी हॉट स्पॉट इलाकों में पुलिसकर्मियों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। मेडिकल में कोरोना वार्ड के बाहर ड्यूटी के समय महिला सिपाही समेत 3 पुलिसकर्मी बीमार हो चुके हैं। जिनमें महिला सिपाही की ड्यूटी हटाई गई। दूसरे सिपाही का इलाज कराया गया। शास्त्रीनगर में भी एक हॉट स्पॉट पर बीमार महिला सिपाही की ड्यूटी लगाई गई, जहां महिला सिपाही 8 दिन से लगातार ड्यूटी कर रही है। वहीं, देहली गेट क्षेत्र में हॉट स्पॉट पर एक महिला सिपाही ने खुद को बीमार बताकर कहा कि वह किसी से शिकायत भी नहीं कर सकती। क्योंकि सस्पेंड होने का भी डर है।
बरत रहे सावधानी
हॉट स्पॉट पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी इस समय अपने घर से दूरी बनाए हुए हैं। इनमें कई पुलिसकर्मी तो शुगर के मरीज हैं। इनका कहना है कि ड्यूटी के समय में कुछ खा भी नहीं सकते हैं। कोरोना संक्रमित क्षेत्र में डर है कि कहीं कुछ हो न जाए। ऐसे में 8 घंटे की ड्यूटी तो आरामदायक है लेकिन 12 घंटे की ड्यूटी में वहां अधिकांश समस्या बन रही है जहां धूप में रहना पड़ रहा है।
24 घंटे लगी है ड्यूटी
जिले में 19 हॉट स्पॉट हैं। कोरोना के पॉजिटिव केस अधिकांश इन्हीं हॉटस्पॉट के आसपास के इलाके के मिल रहे हैं। इन इलाकों के लोगों की सुरक्षा व परेशानी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन 24 घंटे ड्यूटी पर है। -प्रशांत कुमार, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें