फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबटान में युवती की दुकान खाली कराई, तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबटान में युवती की दुकान खाली कराई, तनाव बरकरार
विज्ञापन

मेरठ। बनबटान मोहल्ले में सोमवार को देहली गेट पुलिस ने दूसरे समुदाय की युवती की दुकान खाली कराई। हालांकि दो पक्षों के बीच तनाव बरकरार है। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
बनबटान में चार दिन पहले दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हुई थी और पथराव भी किया गया था। इसमें दोनों पक्ष की महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा थाने में दर्ज कराया है। इसे लेकर हिंदू संगठन और भाजपा के नेताओं ने भी हंगामा किया था।
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत में कहा गया था कि युवती की इस दुकान पर आने वाले लोग महिलाओं के साथ छींटाकशी करते थे। इसे लेकर विवाद बढ़ा था। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि मामले को शांत करा दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच पुलिस जाकर लगातार बातचीत कर रही है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को आश्वासन दिया कि पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

---
दोनों पक्षों को दी चेतावनी
- इस मोहल्ले में दोनों पक्षों के बीच तनाव अभी दूर नहीं हुआ है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी टिप्पणियां की जा रही हैं। इसलिए पुलिस टीमें अलर्ट हैं। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि स्थानीय लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि कोई भी ऐसा काम न किया जाए जिससे आपसी सौहार्द प्रभावित हो।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें