उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में पुलिस ने विद्युत उपकरण की चोरी को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके पास से विद्युत उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
हस्तिनापुर में क्षेत्र के गांव अकबरपुर गड़ी के समीप जंगल से कुछ दिन पहले रात में दर्जनों भर से ज्यादा बिजली के खंभों में लगा तार चोरी हो गया था। इस बावत विभाग के अधिकारियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एक बड़े गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
एसआई परविंदर सिंह ने बताया कि चोरों के पास से लगभग तीन क्विंटल एल्युमिनियम का तार और ट्रांसफार्मर के अंदर की प्लेट भी बरामद की गई है। वहीं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अमरीश पुत्र लटुर सिंह निवासी भोला, मनोज पुत्र जसवंत निवासी सन्ना नगर कंकरखेड़ा, अमित पुत्र सहदेव निवासी सतवाई रोहटा और चौथा आरोपी सोनू उर्फ सोनवीर पुत्र रेवती शरण टीकाराम कॉलोनी कंकरखेड़ा मेरठ को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: हुक्का बार मामला: भाजपा नेता का नाम आया सामने, पढ़िए क्या है पूरा अपडेट
इनके पास से दो तमंचे 12 बोर, पांच कारतूस 12 बोर व कुछ नगदी भी मिली है। पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि इससे पहले वह थाना क्षेत्र में बहसूमा, इंचौली, हस्तिनापुर में जंबूद्वीप के निकट व भावनपुर आदि जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/