फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब मौत मामले में 25 एफआईआर दर्ज, 30 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 09 Feb 2019 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जहरीली शराब
विज्ञापन

सहारनपुर में जहरीली शराब मामले में अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस घटना में मारे गए 46 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। इस घटना के बाद  30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि इनमें 36 लोगों जहरीली शराब के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है। 46 शवों के पोस्टमार्टम हो चुके हैं वहीं बाकी शवों के बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। 

Trending Videos

जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक तीस लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और 25 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं उत्तराखंड  की सीमा से सटे गांवों में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है। हरिद्वार पुलिस के सहयोग से पुलिस अधिकारियों ने साझा अभियान चलाया हुआ है। 

उधर कमिश्नर आईजी डीआईजी रेंज व एसएसपी सहारनपुर ने गागलहेड़ी और नागल थाना में ग्राम प्रधानों के साथ मीटिंग कर अवैध रूप से शराब की बिक्री पर रोक लगाने व इस पर सहयोग करने को लेकर मंथन किया। 
विज्ञापन

वहीं मेरठ मेडिकल में चिकित्सकों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौत होने की प्रमुख वजह शरीर में मिथाइल अल्कोहल की मात्रा अधिक होना बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि कल से 18 मरीजों की मेडिकल में मौत हुई है। इनमें  सात मरीज ब्रेन डेड भी शामिल हैं। वहीं मेडिकल में भर्ती चार मरीजों को धुंधला नजर आ रहा है और एक को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें