फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पैदा होने पर खिलाया ज़हर, दहेज में कार सहित पांच लाख की डिमांड

Sun, 24 Sep 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़िता
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में मोहल्ला खिरनी में एक महिला के बच्ची को जन्म देने पर ससुराल वालों को नागवार गुजरा और उन्होंने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश की। सूचना पर महिला के परिजन बड़ौत पहुंचे और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में विवाहिता के भाई ने पति, सास और जेठानी के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन


खुशबू पुत्री रविंद्र मलिक गांव भदौड़ा जनपद मेरठ की रहने वाली है। उसकी दो वर्ष पहले बड़ौत के खिरनी मोहल्ले में विकास पुत्र देवेंद्र के साथ शादी हुई। छह माह पहले उसने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वालों को अच्छा नहीं लगा तो उन्होंने खुशबू से कहा तुम अपने घर से पांच लाख रुपये और गाड़ी लेकर आओ तो खुशबू ने मना कर दिया। इस पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने कहा तूने लड़के को जन्म नहीं दिया, इसलिए ये तुम्हारे परिवार वालों पर आर्थिक दंड है। ससुराल वालों ने शनिवार की रात में उसे जहरीला पदार्थ दूध में मिलाकर दे दिया तो उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके परिजनों ने बड़ौत पहुंचकर कोतवाली में इसकी सूचना दी। इस संबंध में विवाहिता के भाई आशीष ने पति, सास, जेठानी को नामजद कर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पढ़ें : बेटी पैदा होने व दहेज कम देने पर ससुरालियों ने दी ऐसी खौफनाक सजा
विज्ञापन

ससुराल वालों ने मायके में आकर विवाहिता को पीटा

विवाहिता को पीटा
बावली गांव की शिवानी पुत्री यशवीर की शादी मेरठ में एक युवक के साथ हुई। अब उसके दो बच्चे हैं। वर्तमान समय में शिवानी आईएएस की तैयारी भी कर रही है। ससुराल वालों से विवाद होने पर शिवानी वर्तमान समय में अपने मायके गांव बावली में रह रही है। शनिवार की रात्रि में ससुराल वाले मायके आए और हथियारों के बल पर उससे मारपीट की और भाग गए। रविवार को सुबह के समय विवाहिता परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराकर जांच शुरू कर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें