कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा के पावली खास गांव में राशन डीलर को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास गांव निवासी अनुज कुमार पुत्र नरेश कुमार ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी गांव में ही सरकारी राशन की एजेंसी है। कुछ दिन पूर्व गांव में एक अन्य राशन एजेंसी को कैंसिल कर दिया गया था। अधिकारियों ने कैंसिल की गई एजेंसी को अनुज की एजेंसी से अटैच कर दिया था। तीन-चार दिन पूर्व ही गांव के एक युवक ने दूसरी राशन एजेंसी के लिए प्रस्ताव भेजा था। आरोप है कि बुधवार दोपहर अनुज किसी काम से पल्लवपुरम की तरफ आ रहा था। इसी बीच गांव में बाग के रास्ते पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज की। वही पीड़ित से अटैच की गई राशन एजेंसी को हटाने की बात कही। पीड़ित के विरोध करने पर बाइक सवारों ने पिस्टल दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद