फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है: प्रो. अनीता राठी

विज्ञापन
स्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में पुरातन छात्र समिति द्वारा महिला काव्य मंच के तहत साहित्यिक का
विज्ञापन
मेरठ। इस्माइल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शनिवार को पुरातन छात्र समिति की ओर से महिला काव्य मंच के अंतर्गत साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रो. अनीता राठी और विशिष्ट अतिथि प्रो. दीपा त्यागी रहीं। प्रो. राठी ने कहा कि कविता संवेदनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है और महिलाओं की लेखनी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजिका डॉ. शाजिया ने रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच पर 25 कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। रिचा सिंह प्रकाश ने “ख्वाबों की मैं लिए पोटली” और नंदिनी रस्तोगी ‘नेहा’ ने “खुशियों की बौछार अभी बाकी है” कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्ष सरोज दुबे ने साहित्य को समाज को संस्कारित करने का सशक्त माध्यम बताया। इसी अवसर पर कॉलेज में संचालित भारतीय ज्ञान परंपरा एवं योग प्रणाली विषयक ऐड-ऑन कोर्स का समापन समारोह भी हुआ, जिसमें 69 छात्राओं ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि डीएन कॉलेज के जैनेंद्र बोध ने नियमित योगाभ्यास को शारीिक स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए आवश्यक बताया। प्रो. ममता ने भारतीय ज्ञान परंपरा की अवधारणा स्पष्ट की, जबकि योग प्रशिक्षक मिथलेश तिवारी ने ताड़ासन, वृक्षासन और भुजंगासन का व्यावहारिक प्रदर्शन कर उनके लाभ बताए। संचालन डॉ. ममता और सुभाना जावेद ने किया।
शिवरात्रि पर सांस्कृतिक कार्यशाला
कॉलेज के संगीत विभाग में सृजनांजलि सांस्कृतिक क्लब द्वारा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि गौरव मित्तल और विभाग प्रभारी प्रो. रीना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। शिव तांडव और लास्य नृत्य की जानकारी देते हुए प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के संचालन में खुशबू सहित अन्य छात्राओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें