फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीएमए में कवि डॉ. हरिओम पंवार को किया सम्मानित

Mon, 23 Feb 2026 07:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - कृषि विवि में बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते कुलपति।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। मोदीपुरम स्थित दयावती मोदी अकादमी में सोमवार को हिंदी साहित्य और देशभक्ति के प्रति समर्पित काव्य-कुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध वीर रस कवि डॉ. हरिओम पंवार मुख्य अतिथि रहे और उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने डॉ. हरिओम पंवार, सुमनेश सुमन, श्याम मोहन, कोमल रस्तोगी, आशा चौधरी को स्मृति-चिह्न प्रदान करके और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। डॉ. हरिओम पंवार विख्यात हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। दयावती मोदी अकादमी ने इस सम्मान के उपलक्ष्य में डॉ. पंवार को विशेष रूप से सम्मानित किया। विद्यालय के बाल-कवियों कुलविजय, श्रेष्ठ भारद्वाज, अनिका राणा, अदीना मिर्ज़ा, अन्वेषा ने कविता की प्रस्तुति दी। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डॉ. ऋतु दीवान ने कहा कि देश-भक्ति से बढ़कर कोई भाव नहीं है। वीर रस की ये कविता मात्र शब्द नहीं, बल्कि युवाओं के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्ज्वलित करती हैं। संचालन चित्रा त्यागी ने किया। इस दौरान विवेक सिंह यादव, शशी ढाका, अनीता डोगरा, रमाशंकर उपाध्याय, लतिका गुप्ता, नीता सिरोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें