फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ की नील गली और सर्राफा बाजार की तंग गलियों में पहुंचेगी पीएनजी

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..नौचंदी ग्राउंड स्थित तिरंगा गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए लोगो की
विज्ञापन
महानगर की नील गली और सर्राफा बाजार की तंग गलियों में भी अब जल्दी ही पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचेगी। शनिवार को गेल गैस लिमिटेड और मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच जिलाधिकारी के सामने एमओयू हस्ताक्षर हो गया। इससे इलाके की 2500 छोटी-बड़ी ज्वैलरी यूनिटों को आभूषण मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

मेरठ शहर में एशिया की सबसे बड़े आभूषण मैन्युफैक्चरिंग नील गली, सर्राफा बाजार और आसपास के ज्वैलरी कलस्टर एरिया में पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के सामने गेल गैस लिमिटेड मेरठ और मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के बीच एक एमओयू हस्ताक्षर किया गया। इसके अनुसार गेल गैस लिमिटेड मेरठ नील गली, सर्राफा बाजार की तंग गलियों में भी पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाएगा। पहले चरण में 2500 छोटी-बड़ी इकाइयों को आभूषण मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी, गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक एवं प्रभारी अधिकारी विनय कुमार, उप महाप्रबंधक अंकुर, वरिष्ठ अधिकारी विपणन परितोश जोशी एवं मेरठ बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर रस्तोगी, महामंत्री डॉ. संजीव अग्रवाल तथा चैंबर फॉर डेवलपमेंट एंड प्रमोशन के सचिव आशुतोष अग्रवाल उपस्थित रहे।
गेल गैस लिमिटेड के महाप्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि एक जनवरी से 31 मार्च तक पीएनजी ड्राइव 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत गेल गैस कंपनी गैस उपभोग के अलावा बिना किसी अतिरिक्त व्यय के प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराएगी। इससे लाभान्वित होने वाले व्यापारियों को अभियान में कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराने पर सिक्योरिटी मुक्त कनेक्शन दिया जाएगा। कनेक्शन के चालू हो जाने के उपरांत खर्च की जाने वाली गैस यूनिट का ही भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त इन कनेक्शनों पर होने वाले थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन (टीपीआई) पर होने वाले 10 हजार रुपये तक का खर्च भी गेल गैस स्वयं वहन करेगी। बताया कि नगर निगम से इन क्षेत्रों में मुख्य गैस पाइपलाइन को पहुंचाने की अनुमति प्राप्त होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें