फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने जीते 59 स्वर्ण सहित कुल 113 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय ने कुल 59 स्वर्ण, 37 रजत और 17 कांस्य पदक जीते। इस प्रदर्शन के आधार पर 39 विद्यार्थियों का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें 20 बालिकाएं और 19 बालक शामिल हैं। विद्यालय ने बास्केटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, शतरंज और रस्सी कूद सहित विभिन्न खेलों में कुल 11 ट्रॉफियां भी जीतीं। प्राचार्य रवि प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने से व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। उन्होंने खेल शिक्षक राजीव चौधरी और उनकी टीम को भी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें