फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

Mon, 21 May 2018 11:14 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैराना उप चुनाव से ठीक एक दिन पहले बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट नाराजगी जाहिर कर चुका है। प्रधानमंत्री का दौरा भले ही एक्सप्रेस-वे के लिए हो, लेकिन कैराना और नूरपुर चुनाव के लिए भी इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि पहले प्रधानमंत्री का दौरा 26 मई को होना था। लेकिन अब यह 27 मई को फाइनल हो गया है। प्रधानमंत्री का दौरा कई मामलों में अहम है। सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद अब तक लटके ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया जाएगा। 135 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम हो जाएगा। बता दें कि कैराना लोकसभा और नूरपूर विधानसभा के उपचुनाव के लिए भी इस दौरे के मायने हैं। प्रधानमंत्री 27 मई को बागपत आएंगे और 28 मई को उपचुनाव का मतदान होना है। ऐसे में उपचुनाव में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक देगा। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने आसपास के जिले के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है।

पढ़ें : कैराना उपचुनाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साधेंगे चुनावी समीकरण, 22 और 24 को करेंगे जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन

एक से डेढ लाख की चाहिए भीड़ 

पीएम मोदी
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम फाइनल होते ही भाजपा संगठन के पदाधिकारी हरकत में आ गए हैं। आसपास के नौ जिलों के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगानी शुरू कर दी है। पहला लक्ष्य एक से डेढ लाख के बीच भीड़ जुटाने का रखा गया है। शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गाजियाबाद जिले के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां भी दी जा रही है। 

आज होगा सभास्थल का चयन 
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि रविवार को खेकड़ा क्षेत्र में दौरा कर सभास्थल का चयन किया जाएगा। दौरे में भाजपा के संगठन के पदाधिकारी, विधायक और स्थानीय प्रशासन के लोग भी मौजूद रहेंगे। खेकड़ा स्टेडियम के अलावा मवीकलां का विकल्प है। एक्सप्रेस-वे के निकट ही जगह का चयन करने की कवायद चल रही है। 

बागपत के 11 गांव और 20 किमी 
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रस-वे का बागपत में करीब 20.125 किमी का टुकड़ा है। बागपत के गांव काठा, मवीकलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलमगिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। बागपत के मवीकलां में इंटरचेंज बनाया गया है, जिससे बागपत ही नहीं शामली, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें