फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

Thu, 25 Jan 2024 12:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। कल्याण सिंह की कर्मभूमि पर युवा मतदाता दिवस के मौके पर मतदाताओं का मन परखेंगे।पीएम की रैली में मेरठ से 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बुलंदशहर से भाजपा के लोकसभा चुनाव के अभियान का आगाज करेंगे। 2014 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में भी उन्होंने बुलंदशहर से ही चुनावी बिगुल फूंका था। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पीएम की पहली रैली है। इसके लिए राम मंदिर आंदोलन में नायक रहे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्मभूमि को चुना गया है।

विज्ञापन


इसके पीछे भाजपा का मकसद राम मंदिर से अपने पक्ष में बने माहौल को चुनाव तक बनाए रखना माना जा रहा है। रैली के लिए तारीख भी खास मकसद से रखी गई है। 25 जनवरी को युवा मतदाता दिवस है। रैली से पहले मोदी युवाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। भाजपा ने रैली में ज्यादा से ज्यादा युवाओं और महिला मतदाताओं को लाने पर जोर दिया है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: मेरठ के 25 हजार कार्यकर्ता करेंगे शिरकत, रैली में गईं रोडवेज की 126 बसें, संचालन रहेगा प्रभावित

विज्ञापन

2014 में जब मोदी ने बुलंदशहर से चुनावी रैलियों का श्रीगणेश किया था, जब भाजपा ने यूपी में 80 में से 71 सीटें जीती थीं, जबकि 2019 में संख्या घटकर 62 रह गई थी। 2019 में भाजपा चुनावी अभियान मेरठ से शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार बुलंदशहर आ रह हैं। प्रधानमंत्री की इस सभा के बाद अगली जनसभा लखनऊ और उसके बाद पूर्वांचल के आजमगढ़ में कराने की तैयारियां चल रही हैं।

चांदमारी के मैदान पर होगी जनसभा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा चोला के निकट पुलिस फायरिंग रेंज (चांदमारी) के मैदान पर होगी। भाजपा नेताओं ने रैली में पांच लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। मैदान में लगभग एक लाख कुर्सियां बिछाई गई हैं। पीएम मोदी के दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचने की संभावना है। बुलंदशहर से पहले यह रैली अलीगढ़ के लिए तय की गई थी। इसके लिए तैयारी भी चल रहीं थीं, लेकिन बाद में स्थान परिवर्तन किया गया।

सिर्फ दो सीटें जीत पाई थी सपा
( 2014 का चुनाव )

2014 में प्रदेश की 80 में से 71 सीटें भाजपा ने दो जीती थीं। दो उसकी सहयोगी अपना दल को मिली थीं। कांग्रेस सिर्फ अमेठी और रायबरेली जीत पाई थी। सपा की साइकिल कुल पांच सीटों पर चली थी। इनमें से पश्चिम यूपी और ब्रज की 22 में से सिर्फ दो सीटें मैनपुरी और फिरोजाबाद पर ही सपा के सांसद बने थे। अन्य सभी 23 सीटों पर भाजपा जीत गई थी। रालोद का खाता नहीं खुल पाया था। बसपा भी शून्य पर ही रही थी।

25 में से 19 सीटें जीती थी भाजपा, मुरादाबाद मंडल में नहीं खिला था कमल
( 2019 का चुनाव )

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा और रालोद का गठबंधन था। पश्चिम यूपी और ब्रज ( मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आगरा मंडल ) की 22 सीटों में से भाजपा ने 19 पर जीत दर्ज की थी। सपा और बसपा के चार-चार सांसद बने थे। मुरादाबाद मंडल की छह सीटों में से भाजपा एक भी नहीं जीत पाई थी, जबकि अलीगढ़ और मेरठ मंडल की सभी सीटों पर कमल खिला था।
 
विज्ञापन

यहां जीता था गठबंधन
सहारनपुर : हाजी फजलुर्रहमान ( बसपा ) बिजनौर : मलूक नागर ( बसपा )
नगीना : गिरीश चंद्रा ( बसपा )
अमरोहा : दानिश अली ( बसपा )
मुरादाबाद : एसटी हसन ( सपा )
रामपुर : आजम खान ( सपा )
संभल : शफीकुर्रहमान ( सपा )
मैनपुरी : मुलायम सिंह यादव ( सपा )

किस मंडल में कितनी सीट
आगरा : पांच ( आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी )
अलीगढ़ : तीन ( अलीगढ़, हाथरस, एटा )
सहारनपुर : तीन ( सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर )
मेरठ : पांच ( मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर)
मुरादाबाद : छह ( मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल, बिजनौर, नगीना )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें