उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिश्रम के परिणाम से 'परिवार की परिक्रमा' पॉलिटिक्स को परास्त कर सर्व समाज हितों की रक्षा के लिए काम किया है और देश को बहुमुखी विकास दिया है।
नकवी ने कहा कि पीएम मोदी 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' बनाने के लिए भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और जातिवाद की दीमक को नष्ट कर रहे हैं। पीएम मोदी की राष्ट्रवादी इच्छाशक्ति ने देश की सुरक्षा, गरिमा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा देश को कई आपदाओं से निकालकर 'समस्या निवारक' की भूमिका निभाई है। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक शालीनता ने 'वंशवादी अहंकार' को हराया है।
यह भी पढ़ें: UP: फिर दागदार हुई खाकी, थाने में भिड़े इंस्पेक्टर और दरोगा, खूब हुई हाथापाई, एसपी ने जांच बैठाई
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का विकास नरेंद्र मोदी के परिश्रम के परिणाम और तपस्या की ताकत का नतीजा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर राजनीति के शुद्धिकरण का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने 2024 चुनाव में 300 से अधिक सीटों के साथ तीसरी बार केंद्र में मोदी नेतृत्व सरकार बनने का भी दावा किया।
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस मुल्क की पार्टी से मोहल्ले की पार्टी बन चुकी है, जिसके अंदर न कोई मोल है और बाहर न कोई भाव है। कांग्रेस एक नॉन-परफॉर्मिंग पार्टी बनकर रह गई है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की विकास योजनाओं की चर्चा में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा प्रदेश सरकार ने आखिरी पायदान के व्यक्ति को विकास दे कर विश्वास बनाया है। वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री का दरगाह पहुंचने पर स्वागत किया।