जनसभा स्थल का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तीन हजार पुलिस कर्र्मी लगाए गए है। सभा स्थल पर 10 आईपीएस अधिकारी, 20 एएसपी, 51 सीओ, 300 दरोगा, 70 इंस्पैक्टर समेत 10 कंपनी अद्र्ध सैनिक बल मोर्चा संभालेंगे। इनके अलावा एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहेगा।
मेरठ, बरेली, आगरा, झांसी समेत अन्य जोन से पुलिस फोर्स भेजी गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी कार्ड दे दिए गए है। जिनको ड्यूटी कार्ड नहीं मिले है, वे सभा स्थल पर आठ बजे पहुंचकर प्राप्त कर सकते है। बिना चैकिंग के किसी को भी सभा स्थल पर जाने की अनुमतरृ नहीं दी जाएगी।
लोगों की सुविधा के लिए बनाए नौ पार्किंग स्थल बनाए
बागपत। पीएम के कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ नौ पार्किंग प्वाइंट बनाए गए है। खेकड़ा स्टेडियम के पीछे वीआईपी एवं मीडिया के लिए पार्किंग स्थल बनाया है। बागपत की तरफ से जाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मवीकलां गांव के पास पार्किंग बनाई गई है। खेकड़ा क्षेत्र आने वाले लोगों के लिए तहसील के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है। गाजियाबाद की तरफ से आने वाले लोगों के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र खेकड़ा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनके अलावा अन्य कई जगह पार्किंग बनाई है।
एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
खेकड़ा में प्रधानमंत्री की सभा के दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रैस-वे पर आने-जाने वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंद रहेगा। मवीकलां गांव के पास एक्सप्रैस-वे पर किसी वाहन को चढने या उतरने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। कोई रूट डायवर्ट नहीं किया गया है। यातायात पुलिस कर्मी जगह-जगह ट्रेफिक की व्यवस्था संभालेंगे।