बीआरसी माछरा पर मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन होता हुआ। स्रोत :-संवाद।
माछरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा में बेसिक शिक्षा विभाग ने दिव्यांग बच्चों के लिए पीएम मेडिकल असेसमेंट कैंप आयोजित किया। यह कैंप परिषदीय और पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। जिला समन्वयक राजेश कुमार की देखरेख में कैंप संपन्न हुआ। एसीएमओ अतुल कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ सुभाष, ईएनटी विशेषज्ञ आलोक नायक, अस्थि रोग विशेषज्ञ राजीव गुप्ता, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट विभा नागर और फिजियोथेरेपिस्ट रत्नेश वर्मा ने बच्चों की जांच की। कैंप में 53 दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इनमें से 05 के यूडीआईडी कार्ड बने, दो को रेफर किया गया और 46 को रिजेक्ट किया गया। मानसिक समस्याओं के लिए निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14416 की जानकारी भी दी गई। विशेष शिक्षक प्रमोद, आलम और बीआरसी स्टाफ ने कैंप को सफल बनाने में सहयोग दिया।