फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सफाई मित्रों को दिया ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
नगर पालिका में सफाई मित्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए। (स्त्रोत पालिका) म
विज्ञापन
मवाना। नगर पालिका परिसर में बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में सफाई मित्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत मिश्रा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सफाई मित्रों को स्रोत पर ही चार प्रकार के कचरे के पृथक्करण (सोर्स सेग्रिगेशन), कचरे को अलग-अलग करने के सही तरीकों और खतरनाक अपशिष्ट के सुरक्षित कलेक्शन के संबंध में जागरूक किया, ताकि नगर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, संदीप कुमार, सफाई नायक राकेश कुमार, सुजीत कुमार, विकास कुमार सहित पालिका के अनेक सफाई मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें